HighLights
- पलक और इब्राहिम की है डेटिंग की अफवाह
- श्वेता तिवारी की बेटी हैं पलक
- एक्ट्रेस ने इब्राहिम को बताया अच्छा दोस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पलक तिवारी (Palak Tiwari) और इब्राहिम अली खान(Ibrahim Ali Khan) के बारे में पिछले काफी समय से यह अफवाह थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल पिछले दिनों मालदीव वेकेशन पर था और अलग-अलग एक ही लोकेशन पर इनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।
मैं अपने करियर पर ध्यान - पलक
हालांकि यह जोड़ा हमेशा एक-दूसरे को "अच्छा दोस्त" कहता रहा है, लेकिन इंटरनेट पर यह बात पक्की है कि दोनों के बीच रिश्ता कुछ और है। हाल ही में फिल्मफेयर से बातचीत में पलक तिवारी ने लव लाइफ को लेकर बात की। पलक ने खुलासा किया कि वो नहीं चाहती कि उनकी लव लाइफ सुर्खियों में आए, क्योंकि वह अपने करियर पर ध्यान दे रही है।.jpg)
.jpg)
यह विडियो भी देखें
Tags
Entertainment
