नई दिल्ली। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम लोन लेते हैं। कोई ज्यादा लोन लेता है, तो कोई कम। सबकी अपनी अलग-अलग क्षमता होती है। बहुत से लोगों के एक साथ एक नहीं दो-दो या फिर उससे भी ज्यादा लोन चलते रहते हैं। लोन लेते वक्त लेंडर्स आपका क्रेडिट स्कोर देखते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप पर लेंडर्स का भरोसा कायम रहता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो इमरजेंसी में भी अच्छा लोन मिल जाता है। लेकिन अगर आप बार-बार लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके क्रेडिट स्कोर पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
जल्दी-जल्दी लोन के आवेदन से क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है असर
अगर आप लोन के लिए जल्दी-जल्दी अप्लाई करते हैं तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। अगर बहुत कम समय में एक से अधिक बार लोन ले चुके हैं तो बार- बार लोन या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी पूछताछ करने से इसका नकारात्मक प्रभाव सीधे आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है।एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार लोन संबंधी पूछताछ होने से कई मामलों में क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। और ऐसे में लोन के अप्रूव होने की संभावना भी कम हो सकती है।
इस वजह से क्रेडिट स्कोर कम हो जाता है
जब भी आप लेंडर्स के पास लोन के लिए जाते हैं तो कई सारी चीजें पूछी जाती हैं। बहुत कम समय में ऐसी कई पूछताछ होती है जिससे लेंडर्स के लिए आपको लोन देना मुश्किल हो जाता है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति क्रेडिट पर ज्यादा निर्भर है या फिर किसी अन्य वित्तीय दिक्कतों से जूझ रहा है। जब बैंक या फिर लेंडर को इसके बारे में पता चलता है तो आपको लोन मिलने की संभावना कम हो जाती है।
क्रेडिट स्कोर को कैसे रखें मेंटेन
अगर आप अपने क्रेडिट स्कोर को मेंटेन करना चाहते हैं तो आपको बस दो चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। आप क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से बचें और साथ ही साथ कम समय में एक से ज्यादा बार लोन से बचें।अगर आप अपने क्रेडिट स्कोर को मेंटेन करना चाहते हैं तो आपको बस दो चीजों का ध्यान रखना जरूरी
Tags
business
